उत्तर प्रदेश, बदायूं/इस्लामनगर-: बदायूं बिजनौर स्टेट हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के साथ दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे की है। इस्लामनगर कोतवाली के गांव फिरोजपुर गुमराह निवासी रिजवान पुत्र साबिर अली उम्र 18 वर्ष बाइक से जा रहा था,सामने में मेवली गांव के दो बाइक सवार आ रहे थे। स्टेट हाईवे पर इखखेड़ा गांव के समीप दोनों बाईकों में भिड़ंत हो गई। जोरदार धमाकेबकी आवाज सुनकर लोग मदद को दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद एसआई हृदेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इससे पहले रिजवान को रुदायन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने रिजवान को मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार दोनों घायलों को परिजन निजी अस्पताल में निजी नर्सिंग होम लेकर गए हैं। हृदेश कुमार ने बताया, घटना में जानकारी की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज टुडे।