Breaking News

बदायूँ/बिसौली-: भारतीय किसान यूनियन “टिकैत” के कार्यकर्ताओं नेक्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पंचायत का आयोजन किया।

(उत्तरप्रदेश) बदायूँ/बिसौली-:  भारतीय किसान यूनियन “टिकैत” के कार्यकर्ताओं ने राकेश यादव के नेतृत्व में गांव जाफरपुर में संगठन का विस्तार एवं क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पंचायत का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ो किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
गुरुवार को आयोजित पंचायत को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश प्रमुख महासचिव/प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश विजेंद्र यादव ने कहा जनपद बदायूं में किसान भारी समस्याओं से जूझ रहे हैं। लेकिन शासन प्रशासन किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे किसानों में भारी निराशा है। उन्होंने कहा ज़ब संगठन मजबूत होगा तभी किसान मजबूत होगा। अधिक से अधिक संख्या मे किसान संगठन से जुड़े। श्री यादव ने कहा किसानो का शोषण किसी भी क़ीमत बर्दास्त नहीं किया जायेगा। किसानो को डीएपी नहीं मिल पाना सरकार की नाकामी को दर्शाता है। बाबा टिकैत के विचारों को हर गाँव, हर घर तक पहुचाने का काम संगठन के पदाधिकारी करें।पंचायत में आवारा पशुओं से निजात, बिजली, खाद, कर्जा मुक्ति आदि समस्याएं प्रमुखता से किसानों ने उठाई। वक्ताओ ने बताया 21 अक्टूबर को उक्त समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर आंदोलन होगा।


अंत में पंचायत के आयोजक राकेश यादव ने सभी अतिथियों व ग्राम वासियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष रामशंकर शंखधार, युवा मन्डल अध्यक्ष बरेली दिनेश कुमार, उदयवीर सिंह, हाजी अजीम सिद्दीकी, चौधरी सौदान सिंह, सुशील शर्मा, मुकेश भदौरिया, मुकेश यादव, महेश यादव, पप्पू यादव, सौपाली सिंह, रामफूल, वनबारी, हरपाल सिंह, दलवीर, सूरदास, विनोद यादव, धर्मेंद्र प्रधान, धनुषपाल आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट-:आईएम खान।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

चन्दौली/धानापुर-: शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारत स्काउट गाइड रोवर्स/रेंजर्स द्वारा आयोजित प्रगति शील प्रशिक्षण शिविर तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा।

उत्तर प्रदेश, चन्दौली/धानापुर-: गांठ फांस बंधन , टेंट बनाना, टावर ,झूला, कलर पार्टी ,के बारे …

error: Content is protected !!