उत्तर प्रदेश, बदायूं/नाधा। मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत शुक्रवार को जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव नाधा स्थित न्यू ऑक्सफोर्ड कन्या हाईस्कूल में सीओ सहसवान कर्मवीर सिंह व थानाध्यक्ष जरीफनगर रविकरन तथा महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में तथा महिला अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सीओ व थानाध्यक्ष ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि हमें अपने कानून व अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी होनी चाहिए और हमें बेझिझक अपनी समस्या परिवार पुलिस के सामने रखनी चाहिए। इस दौरान छात्राओं को दिये पंपलेट में महिला हैल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और बताया गया कि किस तरह हमे अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए। वूमेन पावर लाइन 1090 के बारे में भी विस्तार से चर्चा करते हुए छात्राओं को बताया गया कि अगर कोई शोहदा उन्हें परेशान कर रहा है और छेड़ रहा है तो बेझिझक अपनी शिकायत इस नंबर पर करनी चाहिए जहां शिक़ायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा। इस दौरान स्कूल संचालक उमेशपाल सिंह समेत तमाम पुलिसकर्मी व शिक्षकगण मौजूद रहे।