Breaking News

बदायूं:- रूपए 679.80 लाख से कराए जा रहे पर्यटन विभाग के 07 कार्य।

उत्तर प्रदेश, बदायूं। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में पर्यटन विभाग के 07 कार्य कराए जा रहे हैं। जिनमें से दो पूर्ण हो गए हैं, शेष कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि 07 कार्यों की कुल लागत रूपए 679.80 लाख है। उन्होंने बताया कि रुपए 84.83 लाख से तहसील दातागंज स्थित श्री नरो शक्ति देवी मंदिर का पर्यटन विकास तथा रूपए 78.39 लाख से तहसील दातागंज में स्थित पौराणिक स्थल श्री बाबा कालसेन मंदिर का पर्यटन विकास कार्य पूर्ण हो गया है।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त रूपए 108.68 लाख से जनपद बदायूं के प्राचीन मंगला माता मंदिर नगर पंचायत वजीरगंज का पर्यटन विकास कार्य कराया जा रहा है यह कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। रूपए 89.15 लाख से ककोड़ा देवी मंदिर का पर्यटन विकास कार्य कराया जा रहा है, यह कार्य 60 प्रतिशत पूर्ण हो गया है।

उन्होंने बताया कि रूपए 98.27 लाख से जनपद बदायूं में गमा देवी मंदिर मोहल्ला हथोड़ा बिसौली नगर का पर्यटन विकास कार्य कराया जा रहा ह,ै यह कार्य 55 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। रूपए 110.42 लाख से जनपद बदायूं में दुर्गा देवी भवन मंदिर नगर पंचायत रुदायन तहसील बिल्सी का पर्यटन विकास कार्य कराया जा रहा है, यह कार्य 55 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। रूपए 110.10 लाख से जनपद बदायूं के विधानसभा क्षेत्र दातागंज के माता मलाई देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्य कराया जा रहा है, यह कार्य भी 55 प्रतिशत पूर्ण हो गया है।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

चन्दौली/धानापुर-: शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारत स्काउट गाइड रोवर्स/रेंजर्स द्वारा आयोजित प्रगति शील प्रशिक्षण शिविर तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा।

उत्तर प्रदेश, चन्दौली/धानापुर-: गांठ फांस बंधन , टेंट बनाना, टावर ,झूला, कलर पार्टी ,के बारे …

error: Content is protected !!