Breaking News

बदायूं/मुजरिया:- प्राकृतिक संसाधनों को गिद्ध की तरह नौंच रहे हैं खनन माफिया, अवैध मिट्टी के खनन‌ का कारोबार जोरों पर, खनन विभाग और पुलिस प्रशासन की अनदेखी से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद।

उत्तर प्रदेश, बदायूं/मुजरिया। प्राकृतिक संसाधनों को गिद्ध की तरह नौंच रहे हैं खनन माफिया। अवैध मिट्टी के खनन‌ का कारोबार जोरों पर चल रहा है। खनन विभाग और पुलिस प्रशासन की अनदेखी से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

जानकारी के अनुसार थाना मुजरिया क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधनों को बिना परमिशन खनन माफिया गिद्ध की तरह नौंच रहे हैं। खनन माफियाओं द्वारा मिट्टी खनन का काम जोरों पर चल रहा है। पुलिस प्रशासन और खनन विभाग की अनदेखी के चलते खनन माफियाओं का बोलबाला बना हुआ हैं। मुजरिया क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन विगत कई माह से लगातार चल रहा है। खनन की लगातार शिकायतों पर भी खनन विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं। क्षेत्र के ग्राम शेख नगला, सिलारपुर, बिचोला, सगराय आदि खनन प्वाइंट से लगातार मिट्टी खनन का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। खनन माफिया ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों से परमिशन की बात की जाती है तो छूटते ही खनन और पुलिस में एंट्री की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं।

खनन अधिकारी बृजबिहारी ने बताया कि बिना परमिशन किसी को खनन नहीं करने दिया जाएगा। जानकारी कर कार्यवाही की जाएगी।

डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

कासगंज-: होली और रमजान माह के दूसरे जुमा की नमाज हुई सकुशल संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट।

कासगंज ब्रेकिंग। उत्तर प्रदेश, कासगंज-: होली और रमजान माह के दूसरे जुमा की नमाज हुई …

error: Content is protected !!