Breaking News

बिल्सी-: सर्राफा व्यापारी का शव संदिग्ध परिस्थित में फांसी के फंदे पर लटका मिला।

उत्तर प्रदेश, बदायूं/बिल्सी-: नगर के मोहल्ला नंबर 6 मुख्य बाजार निवासी अमित वार्ष्णेय सर्राफ का शव आज सुबह संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से नगर में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेजा है। फॉरेंसिक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच गई। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, एसपी ग्रामीण के के सरोज, पुलिस क्षेत्राधिकार बिल्सी उमेश सिंह सहित पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार अमित वार्ष्णेय 42 पुत्र रामेश्वर दयाल की मुख्य बाजार में ज्वेलरी की दुकान है । अमित वार्ष्णेय की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। रात में अमित अपने कमरे में सो रहे थे आज सुबह मां राजेश्वरी देवी जागी तो देखा की अमित अपने बिस्तर पर नहीं थे। उन्होंने नीचे झांक कर देखा तो अमित का शव नीचे गोदाम में फंदे पर लटका मिला। शव को देखकर उनकी चीख निकल पड़ी। चीख पुकार पर आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते नगर में यह खबर आग तरफ फैल गई। सूचना पर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर, सिटी इंचार्ज अशोक कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने वीडियोग्राफी के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा दिया। नगर में चर्चा है कि बीती रात बिल्सी के एक रेस्टोरेंट संचालक से अमित वार्ष्णेय का पुराने लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

बिल्सी से ललित वार्ष्णेय की रिपोर्ट।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

बदायूं/सहसवान-: होली पर जमकर हुई शराब की कालाबाजारी, देसी ठेके पर ओवर रेट में बेची जा रही है…शराब।

उत्तर प्रदेश, बदायूं/सहसवान-: होली त्यौहार के चलते नगर व देहात क्षेत्र में शराब की जमकर …

error: Content is protected !!