Breaking News

बदायूं-: डीएम ने पैदल गश्त कर लिया कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।

उत्तर प्रदेश, बदायूं -: जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने गुरुवार सुबह जनपद के विभिन्न स्थलों मे पैदल गश्त कर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जन सामान्य को सुरक्षा का एहसास कराने हेतु एसएसपी एवं अन्य पुलिस बल के साथ प्रातः शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त कर यात्रियों एवं सुबह सैर वाले जन सामान्य से वार्ता की एवं कानून व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के जिलाधिकारी व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुबह व शाम गश्त करने के निर्देश दिए थे। प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। समाज में वैमनस्य फैलाने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तथा पुलिस बल मौजूद रहा।

डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज टूडे।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

बदायूं/सहसवान-: होली पर जमकर हुई शराब की कालाबाजारी, देसी ठेके पर ओवर रेट में बेची जा रही है…शराब।

उत्तर प्रदेश, बदायूं/सहसवान-: होली त्यौहार के चलते नगर व देहात क्षेत्र में शराब की जमकर …

error: Content is protected !!