Breaking News

सहसवान-: नगर पालिका ने प्लास्टिक मुक्त चलाया अभियान, दुकानदारों के काटे चालान वसूला जुर्माना।

उत्तर प्रदेश, बदायूं/सहसवान-: नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ० राजेश कुमार के नेतृत्व में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। प्रभारी सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खान ने बताया यह अभियान लगातार लगातार जारी रहेगा। वहीं अभियान में 1500/- रुपए का जुर्माना भी वसूला गया। पालिका की कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। अभियान की भनक लगने पर कई व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी।

शनिवार को नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक के विक्रेताओं के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान थोक विक्रेता अपनी अपनी दुकान बंद कर के भाग गए।

प्रभारी सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खान ने कहा सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा रखा है। उसके बाद भी व्यापारी लोग सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग कर रहे हैं जो कि गैरजिम्मेदाराना गतिविधि है। इसलिए मजबूर होकर पालिका प्रशासन को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाना पड़ रहा है और उसके बावजूद भी पॉलिथीन का उपयोग किया जा रहा है इसलिए पालिका द्वारा चालान भी काटे जा रहे हैं। इस दौरान पालिका टीम के साथ शकील अहमद, सफाई नायक शिवा और अन्य सफाई कर्मचारी सहित स्टाफ मौजूद रहा।

डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज टूडे।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

बदायूं/सहसवान-: होली पर जमकर हुई शराब की कालाबाजारी, देसी ठेके पर ओवर रेट में बेची जा रही है…शराब।

उत्तर प्रदेश, बदायूं/सहसवान-: होली त्यौहार के चलते नगर व देहात क्षेत्र में शराब की जमकर …

error: Content is protected !!