उत्तर प्रदेश, कासगंज। कासगंज शहर में यातायात पुलिस के जागरूकता अभियान में अब यमराज की एंट्री हो गई है और यातायात पुलिस ने अपने साथ यमराज के स्वरूप को साथ लेकर जागरूकता अभियान चलाया और लोगों को वाहनों के नियमों के प्रति जागरूक किया।नियमो का पालन ना करने वाले लोगों को जान है तो जहान है का संदेश दिया।
आपको बतादे कि कासगंज शहर में एसपी कासगंज अंकिता शर्मा के निर्देश पर सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और इस अभियान के तहत पुलिस वाहन चालकों को जागरूक कर रही है। तो वहीं यातायात पुलिस ने कुछ अनूठे रूप से वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने एक व्यक्ति को यमराज का स्वरूप बनाया। फिर उसे साथ लेकर कासगंज शहर में जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में यमराज बना व्यक्ति अपने हाथों में माइक लेकर लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करता दिखा। और कहा कि यम है हम अगर नही सुनी तो साथ लेकर जाएंगे हम। और जान है तो जहान है। इसलिए वाहन चलाते समय छोटी सी भी गलती जान ले सकती है। इसलिए वाहन चलाते समय सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करे। हेलमेट जरूर लगाए। सीट बेल्ट और गाडी के हॉर्न और इंडिगेटर का समय समय पर प्रयोग करें। जिससे आपकी यात्रा सुरक्षित हो सके।
रिपोर्ट- जुम्मन कुरैशी, जिला संवाददाता, राष्ट्रीय न्यूज टुडे, कासगंज।