उत्तर प्रदेश, बदायूं/सहसवान-: डी पी महाविद्यालय के पास दीवानी अमीन अदालत की कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसमें अमीन शक्ति सिंह और अर्दली राजकुमार गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सूत्र बताते हैं कि दीवानी अमीन शक्ति सिंह बदायूं से अपनी वैगनार कार द्वारा न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन सहसवान आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार डी पी महाविद्यालय के पास पहुंची कार का अचानक स्टेरिंग जाम हो गया और कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार अमीन शक्ति सिंह और अर्दली राजकुमार गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा दिया।
डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज टुडे।