बदायूं/मुजरिया-: अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत तीन गंभीर घायल।
उत्तर प्रदेश, बदायूं/मुजरिया-: अज्ञात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सवारियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं। हादसा मुजरिया थाना क्षेत्र के वसावनपुर गांव के पास हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो सवारियां लेकर बदायूं की ओर जा रहा था। जैसे ही ऑटो मुजरिया थाना क्षेत्र के वसवानपुर गांव के निकट पहुंचा इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में ऑटो में सवार ऑटो चालक इक़रार पुत्र इसरार निवासी सहसवान, कल्लू पुत्र ज्ञानचंद निवासी बीबीगंज थाना बिल्सी व शिवनी शर्मा पत्नी रामबाबू शर्मा निवासी नारायण गंज कोतवाली उझानी गंभीर रूप से घायल हो गए। वही ऑटो में सवार एक अज्ञात युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक के शव की शिनाख्त में जुटी हुई है।
डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज टुडे।