उत्तर प्रदेश, बदायूँ/बिसौली-: तहसील के सीओ चकबंदी कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को एंटीकरप्शन टीम ने दो लाख रुपये की रिश्वत मांगते हुए दबोचा लिया। बिसौली तहसील के गांव सिठौली में जमीनी कार्य कराने के नाम पर माँगी थी 2 लाख की रिश्वत।पीड़ित की शिकायत पर चकबंदी कार्यालय से एंटीकरप्शन टीम ने चकबंदी कर्मचारी को रिश्वत लेते पकड़ा।बिसौली। एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों ने सोमवार को बिसौली सीओ चकबंदी आफिस के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को दो लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। जिससे जनपद के भ्रष्ट कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
सोमवार सुबह चकबंदी कर्मचारी रामनरेश जब पीड़ित से घूस ले रहा था, तभी भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने दबोच लिया। पीड़ित का आरोप है कि उसकी जमीन में नाम काटकर नवीनपरती दर्ज कर दी गई थी। इसके बाद पीड़ित ने हाईकोर्ट की शरण ली। वहां अदालत ने चकबंदी के आदेश को निरस्त कर दिया। जिसका मुकदमा सीओ चकबंदी बिसौली प्रमोद सिंघल की अदालत में चल रहा है। जिसकी आज तारीख थी। चकबंदी कर्मचारियों द्वारा पीड़ित किसान से जमीन में अमलदरामत के नाम पर दस लाख रुपए की मांग की गई। इस पर पीड़ित ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन को जानकारी दी। जिसके बाद रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। सोमवार सुबह जैसे ही रामनरेश ने रुपए लिए वैसे ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज टुडे।