Breaking News

बदायूँ/बिसौली-: श्रीराधारानी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमदभागवत कथा यज्ञ में ब्रज के रसिक इंद्रेश जी महाराज ने बाल कृष्ण लीलाओं का सुंदर वर्णन किया।

उत्तर प्रदेश, बदायूँ/बिसौली। श्रीराधारानी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमदभागवत कथा यज्ञ में ब्रज के रसिक इंद्रेश जी महाराज ने बाल कृष्ण लीलाओं का सुंदर वर्णन किया। भगवान को आशीष देने ब्रजवासी मैया यशोदा के घर पहुंचे और पालना में झूल रहे भगवान की लम्बी उम्र की कामना की। इसके बाद पूतना गोकुल आई। अप्रतिम सुंदरता को देखकर ब्रजवासी अवाक रह गए। मैया यशोदा ने भगवान को पूतना की गोदी में दे दिया। भगवान ने जैसे ही स्तनपान किया वैसे ही उसके प्राण खिचने लगे। पूतना प्रभु चरणों में विलीन हो गई।


महाराज जी ने कृष्ण शब्द का सुंदर अर्थ बताया। कृष्ण एक वर्ण भी है। कृष्ण शब्द कृष से बना है, सांसारिक लोगों को निवृति देना। वाल लीलाओं का वर्णन करते हुए बहुत सुंदर भाव प्रकट किया। वाल कृष्ण मैया यशोदा से कहते हैँ कि यशोदा मैया कबहुँ बढ़ेगी चोटी। वह मैया को तर्क देकर कारण बताते हैँ। रसमय शब्दों से श्रोताओं को भगवान के वालरूप दर्शन का भाव पैदा हो गया। गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए कहा कि जब भगवान अपनी छोटी ऊँगली पर गोवर्धन महाराज को उठाए हुए थे तब ग्वालाओं ने भी अपनी अपनी छड़ी लगा ली। सभी ग्वालाओं ने कहा कि कन्हैया अपनी ऊँगली हटा। पर्वत को तो हमने छड़ी से रोक रखा है। जैसे वाल कृष्ण ने अपनी ऊँगली हटाई वैसे गोवर्धन महाराज नीचे आने लगे। छड़ियाँ चड चड टूट गईं। सभी ग्वाला चिल्लाए अरे कन्हैया रोको रोको। फिर भगवान ने अपनी ऊँगली लगा ली। ग्वालाओं से कहा कि हम जय जय हैँ लेकिन कोई भी ब्रजवासी यह बात मानने को तैयार नहीं है। सभी के लिए लाला हैँ, भगवान नहीं। कथा अमृतपान करने वालों में मनोज यादव, मुकेश शंखधार, अमित अग्रवाल, भावना अग्रवाल, एड. सुरेंद्रनाथ अग्रवाल, मिथलेश अग्रवाल, आलोक गर्ग, नमिता गर्ग, प्रवीन अग्रवाल, पारूल अग्रवाल, अनमोल गर्ग, मनीषा गर्ग, सतीश माथुर, डा. अजीत सिंह, पवन गुप्ता, प्रदीप वार्ष्णेय, महेंद्र प्रताप सिंह, बालकृष्ण गुप्ता, गुड्डू पाराशरी, कीर्ति शाक्य, पूरन प्रकाश टिंकू, डा. सुमित पाल, विशाल यादव, राजीव सिंह, कुंवरपाल आर्य, दीपक गुप्ता, डा. प्रमोद यादव, मयंक अग्रवाल, रोशी अग्रवाल, डा. प्रशांत सक्सेना, रविकांत पाराशरी, एड. आनंद प्रकाश गुप्ता, सभासद कृष्णा गुप्ता, मिथिलेश अग्रवाल, देवकी नंदन वार्ष्णेय, एड. नरेश चन्द्र पाराशरी, वीरेंद्र यादव, राम देवी, कृष्णकांत अग्रवाल, अनुपम गुप्ता, अंशु गुप्ता, शोभित सक्सेना, कंचन सक्सेना, दीपक, नीतू देवी, सरिता वार्ष्णेय, शोभित अग्रवाल, रुपाली अग्रवाल, वीपनेश मिश्रा, सुनीति मिश्रा, सुधाकर सक्सेना, नेमचंद, देवांश सक्सेना, आकाश मिश्रा, लखन शर्मा, दिलीप अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल आदि भक्तगण मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट-: आईएम खान

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

बदायूं/सहसवान-: होली पर जमकर हुई शराब की कालाबाजारी, देसी ठेके पर ओवर रेट में बेची जा रही है…शराब।

उत्तर प्रदेश, बदायूं/सहसवान-: होली त्यौहार के चलते नगर व देहात क्षेत्र में शराब की जमकर …

error: Content is protected !!