उत्तर प्रदेश, बदायूं/दातागंज। आवारा साँड़ ने पटक पटक कर वृद्ध को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर घायल वृद्ध को परिजनों ने बरेली अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद तहसील प्रशासन ने घटनास्थल का मौका मुआयना कराया और मृतक के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया हालाकि वृद्ध के परिजनों ने वृद्ध का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के बरेली चौराहे पर मोहल्ला ख्वाजा नगर निवासी लल्ला मिया पुत्र अज़ीम उल्ली आयु (60) पर आवारा साँड़ ने पीछे से हमला करते हुए पटक दिया। जिसमें वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। मौक़े पर पहुँचे परिजनों ने गंभीर घायल वृद्ध को आनन फानन में बरेली अस्पताल ले गए जहाँ इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गयी। तहसील प्रशासन को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तहसील प्रशासन ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और मृतक लल्ला मिया के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। हालांकि परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
फाइल फोटो मृतक लल्ला मिया।
डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे।