Breaking News

बदायूं/जरीफनगर:- गाय बाइक से टकराई तीन घायल, दो की हालत नाजुक।

(उत्तर प्रदेश) बदायूँ/जरीफनगर:- तीन बाइक सवार युवक अपने गंतव्य को जा रहे थे। इसी बीच हाईवे पर अचानक आई एक गाय से टकराकर घायल हो गए। जिसमें दो की हालत गम्भीर होने पर अलीगढ़ रैफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनूसार थाना जरीफनगर के गाँव निवासी विकास पुत्र उमेश, सत्यवीर पुत्र रामरहीश व प्रमोद पुत्र भारत सिंह निवासी सिरौरा काजी थाना, गुन्नौर जनपद सम्भल जरीफनगर से एक ही बाइक पर सवार होकर दहगवां जा रहे थे। बाइक को सत्यवीर चला रहा था। जैसे ही बाइक सवार जरीफनगर पेट्रोल पम्प से आगे शान्ती स्वरुप मैमोरियल इन्टर कालेज के निकट पहुँचे इसी बीच बाइक के सामने अचानक गाय आ गई और बाइक गाय से टकरा गई। तीनों बाइक सवार गाय से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को एम्बूलेन्स की सहायता से दहगवां सीएचसी लाया गया। जहां सत्यवीर व प्रमोद की हालत गम्भीर होने पर अलीगढ रैफर कर दिया गया। जबकि विकास मामूली रुप से घायल हो गया।

रिपोर्ट- मोहित यादव।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

बदायूं/सहसवान-: होली पर जमकर हुई शराब की कालाबाजारी, देसी ठेके पर ओवर रेट में बेची जा रही है…शराब।

उत्तर प्रदेश, बदायूं/सहसवान-: होली त्यौहार के चलते नगर व देहात क्षेत्र में शराब की जमकर …

error: Content is protected !!