Breaking News

बदायूं:- जिला सैनिक बंधु की बैठक आयोजित।

उत्तर प्रदेश, बदायूं। जिला सैनिक बन्धु बैठक का गुरूवार को कलैक्ट्रेट सभागार बदायूँ में अपर जिलाधिकारी (प्रशा०) अरूण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जिला सैनिक बन्धु बैठक का संचालन कमाण्डर सतीश कुमार (अ०प्रा०), जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी बदायूँ ने किया। सर्वप्रथम पूर्व जिला सैनिक बन्धु बैठक में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर हुई कार्यवाही से उपस्थित पूर्व सैनिकों को अवगत कराया गया।

सैनिक बन्धु बैठक में सात प्रार्थना पत्र शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण तथा जनपद में पंजीकरण कराये जाने हेतु सम्बन्धित का त्वरित निस्तारण हेतु शस्त्र लिपिक को मौके पर बुलाकर निस्तारण हेतु निर्देश जारी किए। एक प्रार्थना पत्र सरकारी चकरोड को दुरूस्त कराये जाने के सम्बन्ध में था, के सम्बन्ध में सम्बन्धित तहसीलदार को दूरभाष पर तत्काल प्रकरण में कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए।

जिला सैनिक बन्धु बैठक में 18 पूर्व सैनिकों एवं उनकी पत्नियों ने भाग लिया। आनरेरी लै० सतीश चन्द्र (अ०प्रा०) तथा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी बदायूँ कमाण्डर सतीश कुमार (अ०प्रा०) ने राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं उनकी पत्नियों को जानकारी प्रदान करने के साथ ही जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा सैनिकों के लम्बित प्रकरणों को गुणवत्तापूर्वक समय से निस्तारण का आश्वासन दिया।

डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

चन्दौली/धानापुर-: शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारत स्काउट गाइड रोवर्स/रेंजर्स द्वारा आयोजित प्रगति शील प्रशिक्षण शिविर तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा।

उत्तर प्रदेश, चन्दौली/धानापुर-: गांठ फांस बंधन , टेंट बनाना, टावर ,झूला, कलर पार्टी ,के बारे …

error: Content is protected !!