Breaking News

बदायूं/मुजरिया:- ट्रैक्टर और टेंपो की हुई जोरदार भिड़ंत में 6 की मौत 5 घायल, डीएम और एसएसपी ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का बेहतर इलाज करने के दिए निर्देश। 

उत्तर प्रदेश, बदायूं/मुजरिया। बदायूं दिल्ली मार्ग पर गांव मुजरिया के पास ट्रेक्टर और टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा पांच लोग घायल हो गए। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार भी डिवाइडर से टकरा गई। कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी को उझानी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार टेंपो में सवार लोग नोएडा में काम करते थे। वहां से यह सभी लोग दिपावली मनाने टेंपो बुक कर घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि हाईवे पर ट्रैक्टर गलत दिशा से आ रहा था, जिससे टेंपो टकरा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना जबरदस्त था कि टेंपो के परखच्चे उड़ गये। चीख-पुकार मचने पर आसपास के ग्रामीण आ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। इस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु हुई है। बरेली भमोरा थाना क्षेत्र के गांव कुकरी निवासी कन्हई उनकी पत्नी कुसुम, बेटा कार्तिक व बेटी शीनू की एक्सीडेंट में मौत हो गई। कन्हई हरियाणा के सोनीपत में परिवार सहित मेहनत मजदूरी करता था। वहीं उझानी कोतवाली के गांव मिर्जापुर के अतुल व पान देवी की भी मौत की सूचना है। इस सड़क हादसे में टेंपो चालक कप्तान सिंह, मनोज, मेघ सिंह, धर्मवीर और अमन का मेडिकल कालेज बदायूं में उपचार हो रहा है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव और एसएसपी डॉ० ब्रजेश कुमार सिंह जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। इसके बाद डीएम और एसएसपी ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हाल-चाल लेते हुए चिकित्सकों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए हैं।

डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

बदायूं/सहसवान-: होली पर जमकर हुई शराब की कालाबाजारी, देसी ठेके पर ओवर रेट में बेची जा रही है…शराब।

उत्तर प्रदेश, बदायूं/सहसवान-: होली त्यौहार के चलते नगर व देहात क्षेत्र में शराब की जमकर …

error: Content is protected !!