Breaking News

बदायूं-: 8 मार्च को महिलाओं ने अपने हक की लड़ाई के लिए हड़ताल की थी।

उत्तर प्रदेश, बदायूं-: सैयद मुनव्वर अली मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल सोथा बदायूं में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाली शिक्षिकाओं और छात्राओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम प्रस्तुत करके महिला दिवस को सेलिब्रेट किया. प्रधानाचार्या शगुफ्ता खातून ने उपस्थित महिलाओं , छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 8 मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए महिलाओं के आर्थिक राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।

8 मार्च को महिलाओं ने अपने हक की लड़ाई के लिए हड़ताल की थी इसके बाद यूनाइटेड नेशन ने इसी दिन को ध्यान में रखते हुए में आधिकारिक रूप से मार्च को वूमेंस डे मनाने की घोषणा की तब से लेकर हर साल मार्च को इंटरनेशनल वूमेंस डे मनाया जाता है जिसका उद्देश्य महिलाओं के प्रति समाज में सम्मान की भावना पैदा करना और उन्हें समान अधिकार दिलाना है यह दिन महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का दिन है जिसका उद्देश्य महिलाओं के प्रति समाज में सम्मान की भावना पैदा करना और उन्हें समान अधिकार दिलाना है। इस अवसर पर फरोज़ा खातून, रिफत फातिमा, असमत ज़ुबैरी, मुताहिर अली जीलानी , फ़ीरोज़ अहमद सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज टुडे।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

सैयदराजा/चंदौली-: होली की पूर्व संध्या पर समिति ने जरूरतमंद लोगों की मदद।

उत्तर प्रदेश, सैयदराजा/चंदौली-: नवयुवक जन सेवा समिति के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस …

error: Content is protected !!