बदायूं/उझानी-: कछला भागीरथी घाट से गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे टेंपो में अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत दो गंभीर घायल।
उत्तर प्रदेश, बदायूं/उझानी-: कछला गंगा स्नान कर टेंपो में सवार होकर घर जा रहे श्रद्धालुओं के टेंपो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर अज्ञात वाहन मौक़ा पाकर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र के ग्राम भूढ़ा नगरिया निवासी उझानी थाना क्षेत्र के कछला भागीरथी घाट पर गंगा स्नान करने टेंपो पर सवार होकर आए थे। स्नान करने के बाद जैसे ही श्रद्धालुओं से भरा टेंपो उझानी क्षेत्र के वुटला बोर्ड मेंथा फैक्ट्री के पास पहुंचा इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वह दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। वहीं घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया है।
बाइट- मृतक का परिजन।
डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज टुडे।