उत्तर प्रदेश, कासगंज-: ज़िले में आज भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंचे, जहां उन्होंने सोरों के PWD गेस्ट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सरकार पर किसानों के हित में प्रदर्शन करने वाले संगठनों को तोड़ने का आरोप लगाया।भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत कासगंज पहुंचे थे। वहीं कासगंज पहुँचने पर उनका किसान संगठन के नेताओं ने भव्य स्वागत किया। वहीं राकेश टिकैत ने किसानों के हित में अपनी आवाज बुलंद की केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राकेश टिकैत ने कहा कि प्रदेश में किसानों को DAP नही मिल रही है। सरकार का प्लान है की किसानों की जमीनों को नीलाम किया जाए। फसलों के सही दाम मिल नही रहे है। और ये देश लेवर कंट्री बनने जा रहा है। वहीं राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों के लिए आंदोलन करने वाले संगठनों को सरकारों ने तोड़ दिया और गन्ने के रेट पर गन्ने के भाव पर कोई प्रदर्शन संगठन नही कर रहा है। बस फोर्मल्टीज कर रहा है। क्योंकि सरकार ने आंदोलन संगठन बहुत बना दिए। जिनके धर्म और जाती पर बाँट दिया है।
बाइट- राकेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन (BKU)
रिपोर्ट-: जुम्मन कुरैशी, कासगंज।