Breaking News

उत्तर प्रदेश

बदायूं:- अधिकारी सरकार की मंशा के अनुरूप पूरे मनोयोग से करें कार्य।

योजनाओं के क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन प्राप्त करें अधिकारी। अधिकारी प्रस्तावों का स्वयं सर्वे कर कार्य योजना को अंतिम रूप दें। (उत्तर प्रदेश) बदायूं:- माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ ने गत 01 अक्टूबर 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जनपदों के अधिकारियों के …

Read More »

बदायूँ/बिसौली-: मदरसा फैजाने रजाये मुस्तफा में हाफिज नईम अहमद बल्द शकील अहमद मलिक के हिफ्जे कुरआन मुकम्मल होने पर फातिहा ख्वानी का एहतमाम किया गया।

(उत्तरप्रदेश) बदायूँ/बिसौली-: मदरसा फैजाने रजाये मुस्तफा में हाफिज नईम अहमद बल्द शकील अहमद मलिक के हिफ्जे कुरआन मुकम्मल होने पर फातिहा ख्वानी का एहतमाम किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों से अपने बच्चों को दुनिया की तालीम के साथ-साथ कुरआन की तालीम दिलाने के लिए प्रेरित किया गया। गुरुवार को आयोजित …

Read More »

बदायूँ/बिसौली-: कृषि विभाग द्वारा किसानों को सरसों का बीज 290 किसानों को निशुल्क सरसों का बीज वितरण

(उत्तर प्रदेश) बदायूँ/बिसौली-: कृषि विभाग द्वारा किसानों को सरसों का बीज वितरण किया गया। विभाग द्वारा विगत तीन दिनों में 290 किसानों को निशुल्क सरसों का बीज वितरण कराया जा चुका है। कृषि सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने कृषि विभाग द्वारा मल्टीपरपज सीड स्टोर …

Read More »

कासगंज:- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत।

(उत्तर प्रदेश) कासगंज:- गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के सहावर रोड पर स्थित ढपाली दरगाह के समीप एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना …

Read More »

कासगंज:- आगामी त्यौहार नवरात्रि एवं दशहरा के मद्देनजर डीएम, एसपी ने किया पैदल गस्त।

(उत्तर प्रदेश) कासगंज:- शहर में मुख्य जगहों पर डीएम, एसपी ने आगामी त्यौहार नवरात्रि एवं दशहरा के मद्देनजर पैदल गस्त किया। डीएम मेधा रूपम, एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कासगंज शहर के चामुंडा मंदिर का भी भ्रमण किया। डीएम, एसपी ने मुख्य मार्गों, बाजारों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में …

Read More »

कासगंज:- पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया हत्याकांड का खुलासा।

(उत्तर प्रदेश) कासगंज:- पटियाली कोतवाली क्षेत्र के गांव बकराई में उदय चौहान की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है। बता दें कि अपने गांव में टहलने निकले उदय चौहान को आरोपी विकास ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया …

Read More »

बदायूं:- महिलाओं के हितार्थ विधिक जागरूकता कार्यकम विधान से समाधान का हुआ आयोजन, अधिकारों के उल्लंघन पर महिलाएं दें विधिक प्राधिकरण में शिकायती पत्र।

(उत्तर प्रदेश) बदायूं:- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के सयुक्त तत्वाधान में एव उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुक्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं के निर्देशानुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं द्वारा बुधवार को महिलाओं के हितार्थ विधिक …

Read More »

बदायूं:- 23 अक्टूबर को होगा एक दिवसीय युवा उत्सव एवं विज्ञान मेंले का भव्य आयोजन, युवा 22 अक्टूबर तक करें प्रतिभाग हेतु आवेदन।

(उत्तर प्रदेश) बदायूं:- जनपद में 23 अक्टूबर को एक दिवसीय युवा उत्सव एवं विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा। युवा उत्सव में लोक नृत्य, लोकगीत, कविता, कहानी लेखन, चित्रकारी व डिक्लेमेशन कार्यक्रम होंगे तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की थीम में अभिनव प्रोजेक्टों को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान मेले …

Read More »

बदायूं:- रैली निकाल कर किया मानसिक स्वास्थ्य व तंबाकू मुक्त युवा अभियान के प्रति जागरूक।

(उत्तर प्रदेश) बदायूं:- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उ0प्र0 के तत्वाधान में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर, 2024 के अवसर पर जनसामान्य को मानसिक स्वास्थ्य एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के तहत युवाओं को तम्बाकू के सेवन न करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य …

Read More »

बदायूं:- 31 अक्टूबर तक करें पीएम यशस्वी टॉप क्लास स्कूल फार ओबीसी, ईबीसी व डीएनटी योजनान्तर्गत आवेदन।

(उत्तर प्रदेश) बदायूं:- जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग तथा निदेशालय पिछड़ा वर्ग कल्याण उत्तर प्रदेश के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु पीएम यशस्वी टॉप क्लास स्कूल फार ओबीसी, ईबीसी व डीएनटी …

Read More »
error: Content is protected !!