उत्तर प्रदेश, चन्दौली/चकिया-: नगर पंचायत चकिया वार्ड नंबर 7 स्थित एक निजी आवास पर रविवार को सेवा सुरक्षा, सुशासन उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पुर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा निर्देशित कार्यक्रम गांव चलो व वार्ड चलो अभियान के अंतर्गत सरकार की उपलब्धियां को जनता को बताया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी शुभम मोदनवाल ने किया कार्यक्रम मे
मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रदीप मौर्या ने बताया भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गांव चलो वार्ड चलो अभियान चल रहा है पिछले कई दिनों से चल रहे इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता द्वारा गांव-गांव पहुंचकर भाजपा सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत कराया जा रहा है इस दौरान
विशिष्ट अतिथि चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने बताया इस अभियान के तहत केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई और उनसे फीडबैक भी लिया गया साथ ही, जनता की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों से बात कर समाधान का प्रयास किया गया।
भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी शुभम मोदनवाल ने बताया देश और प्रदेश में पार्टी की शानदार उपलब्धियां हैं। कहा की भाजपा सरकार में युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए खुब काम हुआ है।लोग इन योजनाओं का लाभ भी ले रहे हैं। पार्टी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सभी योजनाओं से अवगत कराना और उन्हें पार्टी की मुख्य धारा से जोड़ना है कार्यक्रम मे प्रमुख रुप से
सभासद उमेश चौहान, वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश चौहान,सरदार जीत सिंह, अनिल गोंड, गुप्तनाथ सिंह, अजय चौहान, सुरेंद्र चौहान, चंदन मौर्य, सोनु चौहान, गुड्डू चौहान, रवि चौहान, सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- घूरेलाल कन्नौजिया चन्दौली।