सकलडीहा में खाद्य विभाग की छापेमारी, दुकानों से लिया नमूना, व्यापार मंडल ने जताया विरोध।
उत्तर प्रदेश, चन्दौली/सकलडीहा-: कस्बा में खाद्य विभाग ने छापेमारी की।इस दौरान इनलोगों ने कई दुकानों से खाद्य प्रदार्थो के नमूने संग्रहित किया। खाद्य विभाग की छापेमारी से कस्बा के व्यापारियो में हड़कंप मचा रहा।वही व्यापारियो और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इसका विरोध किया।कहा कि अधिकारी नमूने लेकर मानिसक और शारीरिक रूप से परेशान करते है।जो गलत है।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय कुलदीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने सकलडीहा कस्बा के परचून की दुकानों से बेसन,चिप्स सहित विभिन्न खाद्य प्रदार्थ का नमूना लिया।उन्होंने बताया कि आगामी होली पर्व पर मिलावट को रोकने के लिए खाद्य विभाग की टीम जांच कर रही है।टीम की छापेमारी से व्यापारियो में उहापोह की स्थिति रही।इस छापेमारी का व्यापारियो ने विरोध किया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता और केके सोनी ने कहा कि अक्सर त्योहारों पर अधिकारी नमूना लेकर व्यापारियो का उत्पीड़न करते है।जबकि व्यापारी सभी सरकारी टैक्स देकर व्यापार कर रहा है।उसके बाद भी सैम्पल के नाम पर मनिसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा है।जो बिल्कुल जायज नही है।चेताया कि अधिकारी अपने रवैये में बदलाव नही करते है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।टीम में फूड इंस्पेक्टर मनोज कुमार गौड़,लालजीत यादव,अरबिंद कुमार, कमल निवास त्रिपाठी रहे।
रिपोर्ट- घूरेलाल कन्नौजिया चन्दौली।