Breaking News

चन्दौली/सकलडीहा-: सकलडीहा में आम्बेडकर जंयती पर शोभा यात्रा में शामिल लोग।

आम्बेडकर जंयती की पूर्व संध्या पर ताजपुर से लेकर निकली शोभा यात्रा।

उत्तर प्रदेश, चन्दौली/सकलडीहा-: डॉ.आंबेडकर जंयती को लेकर रविवार शाम को ताजपुर से शोभा यात्रा निकाला गया। शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला पुरूष और बच्चे शामिल रहे।इस दौरान डॉ. अंबेडकर के स्वरूप में युवक संविधान लिए रथ पर सवार थे। आंबेडकर की गीत पर समर्थक नाचते झूमते हुए बाबा साहब को श्रद्धांजली अर्पित किया। इस मौके पर काफी संख्या में पुलिस और पीएससी के जवान मौजूद रहे।

ताजपुर गांव से डा.आम्बेडकर जंयती से पूर्व संध्या पर शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा ताजपुर होते हुए सिरहूपुर,,सकलडीहा,ईटवा,नागेपुर होते हुए अलीनगर मार्ग से पुन:ताजपुर में समाप्त हुआ। इस दौरान समर्थकों की ओर से बाबा साहब अमर रहे। बाबा साहब का संविधान जिंदाबाद आदि नारा लगाते हुए नाचते हुए शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में शामिल रहे। अंत में सभा के रूप वक्ताओं ने अपना विचार प्रकट करते हुए कहा कि बाबा साहब ने सर्व समाज को सम्मान और अधिकार दिया। संविधान के बल पर एक मजबूत लोकतंत्र की स्थापना हुआ। जिसे पूरा देश और विश्व बाबा साहब के संविधान का सम्मान और विश्वास रखते है। इस मौके पर रविन्द्र प्रताप सिंह,बिक्की सिंह,प्रधान सतीश कुमार सहित भारी संख्या में महिला पुरुष शामिल रहे।

रिपोर्ट- घूरेलाल कन्नौजिया चन्दौली।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

बदायूं/उस्मानपुर-: उस्मानपुर पेट्रोल पंप के निकट बुलेरो ने बाइक सवारों को रौंदा, हादसे में धेवती की मौत नाना गंभीर घायल।

उत्तर प्रदेश, बदायूं/उस्मानपुर-: जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव पड़ेरा के रहने वाले गुलाब सिंह पुत्र …

error: Content is protected !!