Breaking News

चन्दौली-: रेलवे यूनियन में महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम।

मंडल अध्यक्ष बोले- महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में कर रहीं बेहतर प्रदर्शन।

उत्तर प्रदेश, चन्दौली-: पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय में ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलॉइज यूनियन प्लांट डिपो ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष एस. के. शर्मा ने की। संचालन मधु चौधरी ने किया।

मंडल अध्यक्ष एस. के. शर्मा ने कहा कि आज की महिलाएं आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी हैं। उन्होंने पुरुष प्रधान चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भी अपनी योग्यता साबित की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों और जागरुकता को बढ़ावा देने की गति को तेज करने की जरूरत है।

केंद्रीय पदाधिकारी किरण कुमार ने महिलाओं से नेतृत्व करने और समाज के विकास में सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों में सचिव चंद्रिका यादव और कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्लांट डिपो की महिला कर्मचारियों में लक्ष्मी सिंह, संयोगिता सिंह, प्रियंका कुमारी, आरती कुमारी, जानवी प्रिया, अकांक्षा कुमारी, अश्विनी भूषण, शीतल, गायत्री, कल्याणी राज, अमृता, सीमा देवी, कल्पना, प्रिती, संतोषी शिला, माला देवी, पुष्पा समझ सहित अन्य कर्मचारी शामिल हुईं।

रिपोर्ट- घूरेलाल कन्नौजिया चन्दौली।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

सैयदराजा/चंदौली-: होली की पूर्व संध्या पर समिति ने जरूरतमंद लोगों की मदद।

उत्तर प्रदेश, सैयदराजा/चंदौली-: नवयुवक जन सेवा समिति के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस …

error: Content is protected !!