उत्तर प्रदेश, बदायूं/दहगवां-: कॉलेज की छुट्टी के बाद घर वापस लौट रही छात्रा से दो लड़कों ने बैग छीनकर छेड़छाड़ करते हुए खेत की तरफ खींच ले जाने लगे तभी लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। परिजनों ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु तहरीर दी है।
थाना जरीफनगर क्षेत्र के एक गांव की छात्रा बुधवार को कॉलेज की छुट्टी के बाद घर वापस लौट रही थी तभी रास्ते मे दूसरे गांव के दो लड़कों ने छात्रा का बैग छीनकर छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी और खेत की तरफ खींच कर ले जाने लगे। जिसके बाद छात्रा ने शोर मचाया तो दोनों लडके जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। छात्रा ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने थाना जरीफनगर पहुंचकर दोनों लड़कों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु तहरीर दी है
रिपोर्ट- अन्शुल गुप्ता, दहगवां।