बाबा साहेब के मिशन को आगे बढ़ा रहे है अखिलेश यादव – देवेश शाक्य।
उत्तर प्रदेश, एटा। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समूचे उत्तर प्रदेश मे सैक्टर स्तरीय पीडीए जन चैपाल का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम मे समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ द्वारा एटा सदर विधानसभा के गांव नरौरी मे पीडीए जन चैपाल का आयोजन किया गया। जिसमे क्षेत्रीय सांसद देवेश शाक्य मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए। कार्यक्रम के संयोजक सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार कश्यप और जिला महासचिव अवधेश यादव ने सभी नेताओं का जोरदार स्वागत किया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि हमारे नेता अखिलेश यादव जी बाबा साहेब डाॅ अंबेडकर जी के मिशन को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार मे पीडीए के लोगों पर अत्याचार बढे हैं दलित शोषित पीड़ित समाज के हक और अधिकार समाप्त किए जा रहे हैं। वहीं सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने कहा कि अखिलेश यादव का प्रयास है कि देश और प्रदेश मे समतामूलक समाज की स्थापना हो। सभी को को समान अधिकार मिलें भाजपा सरकार की कमजोर आर्थिक नीतियों के चलते महगाई चरम सीमा पर है गरीब और अधिक गरीब होता जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष फईमुद्दीन वारसी ने किया।
पीडीए जन चैपाल को जिला उपाध्यक्ष जसवीर सिंह यादव जसवंत सिंह शाक्य एडवोकेट विनोद यादव प्रेमपाल माथुर डाॅ मुन्नालाल जाटव फौजदार सिंह कश्यप राधेश्याम श्रीवास्तव डाॅ इब्राहीम अली धीरेन्द्र सिंह जाटव आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मुमताज अली सचिन यादव गजेंद्र सिंह सत्यवीर सिंह शाक्य प्रदीप यादव झगड़े रामनिवास शाक्य विजय सिंह यादव सर्वेस माथुर वीरेंद्र कश्यप माध्यम सिंह कश्यप महीपाल सिंह कश्यप रामबरन सिंह कश्यप राजेश कश्यप अरविंद कुमार शाक्य जय सिंह कश्यप हरिओम माथुर अनिल सगर नेकसेलाल जाटव भूदेव कश्यप अशोक श्रीवास्तव रविन्द्र कुमार कश्यप अमर सिंह राजपूत सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
एटा से सादिक जमां की रिपोर्ट