Breaking News

कासगंज-: मिट्टी की ढाय गिरने से बड़ा हादसा, 9 महिलाए दबी चार की मौत, पाँच गंभीर घायल, घटना का जानकारी मिलते ही डीएम एसपी मौक़े पर पहुँचे।

(उत्तरप्रदेश) कासगंज-:  जनपद में अचानक बड़ा हादसा हो गए मिट्टी खोदने गई 09 महिला मिट्टी की ढाय गिरने से नीचे दब गई। जिसमें 01 लड़की और 03 महिलाओं सहित 04 की मौके पर मौत हो गई। और 05 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जहां घायल महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरा मामला कासगंज सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा के पास का है। जहां मथुरा बरेली हाइवे बनाने के लिए पुलिया बनाई जा रही थी। जिसके लिए गहरा गड्ढा हो गया था। उसी गड्ढे से मिट्टी खोदने के लिए आस पास को करीब 20 महिला लिपाई के लिए मिट्टी खोदने के लिए पहुंची थी। तभी अचानक मिट्टी की ढाय गिर गई। जिसमें 08 महिलाएं और 01 लड़की मिट्टी के नीचे दब गई। महिलाओं के दबते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना पर जिलाधिकारी मेधा रूपम और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक सहित कई थानों का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। आनन फानन में सभी महिलाओं को बाहर निकाला गया।तब तक 03 महिलाओं और 01 लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।

सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वही 02 महिलाओं की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है।फिलहाल मृतक 03 महिला और 01 लड़की के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। और आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।

बाइट-मेधा रूपम, जिलाधिकारी, कासगंज।

 

रिपोर्ट- जुम्मन कुरैशी, कासगंज।

 

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

बदायूं/सहसवान-: होली पर जमकर हुई शराब की कालाबाजारी, देसी ठेके पर ओवर रेट में बेची जा रही है…शराब।

उत्तर प्रदेश, बदायूं/सहसवान-: होली त्यौहार के चलते नगर व देहात क्षेत्र में शराब की जमकर …

error: Content is protected !!