Breaking News

कासगंज:- मानवता का संदेश कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

उत्तर प्रदेश, कासगंज। जनपद के गंजडुंडवारा नगर में कादरगंज रोड पर स्थित जेड, एस पैलेस में मानवता संदेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मौलाना फखरुल हसन नदवी द्वारा किया गया और संचालन अब्दुल हफीज गांधी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हजरत मौलाना बिलाल अब्दुल हई हसनी नदवी और विशिष्ट अतिथि स्वामी लक्ष्मी शंकर आचार्य रहे।

बता दें कि मुख्य अतिथि मौलाना बिलाल अब्दुल हई हसनी नदवी ने मानवता संदेश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस मुल्क को सबने मिलजुल कर बनाया है। एक होकर मुल्क को सभी लोग आगे बढ़ाएं। मुल्क का विकास सबसे जुड़ा हुआ है। भेदभाव करने वाले देश के दुश्मन है। मुल्क की भलाई इसी में है कि सभी मोहब्बत से रहें और अच्छाइयों को आगे बढ़ाएं। सभी समाजों और संप्रदायों के विकास से ही भारत का विकास संभव है। देश के विकास के लिए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना बहुत ज्यादा जरूरी है। मानवता का संदेश हर जन जन तक पहुंचना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि स्वामी लक्ष्मी शंकर आचार्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि सभी को एक दूसरे के धर्म के बारे मे जानना चाहिए। अधिकांश लोग अपने धर्म को ही नहीं जानते हैं। मानवता से एकता और शांति आती है। दूसरों की भलाई करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है। लोगों को अहिंसा अपनानी चाहिए। भलाई और इंसाफ करने वाले को भगवान भी पसंद करते हैं। वहीं स्वामी लक्ष्मी शंकरा आचार्य ने कहा कि सत्य पर चलना, दया करना, नम्रता, शालीनता का आचरण अपनाना, दूसरों को माँफ करना यही सभी धर्म की सीख है।

बाइट- मौलाना बिलाल अब्दुल हई हसनी नदवी।

बाइट- स्वामी लक्ष्मी शंकर आचार्य।

रिपोर्ट- जुम्मन कुरैशी, कासगंज।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

चन्दौली/धानापुर-: शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारत स्काउट गाइड रोवर्स/रेंजर्स द्वारा आयोजित प्रगति शील प्रशिक्षण शिविर तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा।

उत्तर प्रदेश, चन्दौली/धानापुर-: गांठ फांस बंधन , टेंट बनाना, टावर ,झूला, कलर पार्टी ,के बारे …

error: Content is protected !!