Breaking News

कासगंज-: नीरज शर्मा बने भाजपा कासगंज के जिलाध्यक्ष।

उत्तर प्रदेश, कासगंज-: कासगंज जनपद में भाजपा ने नीरज शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया है, जिलाध्यक्ष की कमान मिलते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला और पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा का फूल मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

आपको बतादे कि यूपी में भाजपा ने आज अपने जिलाध्यक्षों की घोषणा की। इस घोषणा के दौरान भाजपा कार्यालय पर जिला चुनाव अधिकारी देवेंद्र चौधरी ने जिलाध्यक्ष पद के लिए नीरज शर्मा के नाम की घोषणा की। नीरज शर्मा का नाम फाइनल होते ही कार्यकर्ताओं ने नीरज शर्मा को मिठाई खिलाकर और फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। नीरज शर्मा 40 सालों से भाजपा से जुड़े हुए थे। और उन्होंने भाजपा में सबसे पहले बूथ अध्यक्ष के पद से शुरुआत की थी। नीरज शर्मा ने कहा की वह जिलाध्यक्ष के पद पर रहकर पार्टी को मजबूत करेंगे और हमेशा कार्यकर्ताओं के सम्मान का ध्यान रखा जाएगा। अगर किसी कार्यकर्ता को कोई दिक्क़त हो तो वह सीधे उनसे सम्पर्क कर सकते है।

बाइट- नीरज शर्मा, नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष कासगंज।

 

रिपोर्ट- जुम्मन कुरैशी, जिला संवाददाता, कासगंज।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

चन्दौली/डीडीयू नगर-: मीनारा मस्जिद कसाब महाल में तरावीह हुई मुकम्मल, मांगी अमन की दुआ।

उत्तर प्रदेश, चन्दौली/डीडीयू नगर-: तरावीह नमाज रमजान में ही होती है, रमजान का चांद नजर …

error: Content is protected !!