उत्तर प्रदेश, कासगंज-: 26 जनवरी 2018 को कासगंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा में चंदन गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में NIA कोर्ट ने 28 दोषियों को उम्र कैद की सुनाई सजा है। सजा का ऐलान सुनने के बाद चंदन गुप्ता के परिवार ने तिरंगा झंडा फहराया। चंदन गुप्ता की मां ने चंदन चौक बनाने की मांग की है। चंदन गुप्ता की मां का कहना है चंदन चौक बनने के बाद हमें पूर्ण शांति मिलेगी।
यह है पूरा मामला।
कासगंज में 26 जनवरी 2018 को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था। जिसमें मोटर साइकिलों पर सवार लोगों ने तिरंगा लेकर यात्रा निकाली थी। तिरंगा यात्रा कोतवाली इलाके के बड्डूनगर पहुंची, जहां गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम चल रहा था। तिरंगा यात्रा को आगे नहीं बढ़ने देने से दो पक्षों के बीच तनातनी शुरू हो गई, जिसके बाद पथराव होने लगा। चंद मिनटों के बाद ही दंगा भड़क गया, जिसमें चली गोली चंदन गुप्ता को लगने से उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में NIA कोर्ट ने 28 दोषियों को उम्र कैद की सुनाई सजा है।
बाइट – सुशील गुप्ता, चंदन गुप्ता के पिता।
रिपोर्ट- जुम्मन कुरैशी, कासगंज।