उत्तर प्रदेश,कासगंज-: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर कासगंज जनपद की पटियाली विधानसभा क्षेत्र में सपाइयों द्वारा पीडीए चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पीडीए की अपील भी लोगों के बीच बांटी गई। विधानसभा अध्यक्ष मुनेंद्र शाक्य द्वारा पीडीए चर्चा कार्यक्रम पटियाली विधानसभा के कस्बा गंजडुंडवारा के अलावा आसपास के करीब आधा दर्जन गांव और मोहल्लों में आयोजित कराई गई।
बता दें कि इस कार्यक्रम में पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान, सपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी, जिला महासचिव विनय कुशवाहा, प्रांजल यादव, खलील खान द्वारा संबोधित किया गया। इस दौरान विधायक नादिरा सुल्तान ने कहा कि पीडीए चर्चा कार्यक्रम में आए हुए सभी साथियों को यह याद रखना चाहिए जो आज हम लोग शिक्षा, समानता का अधिकार पाए हुए हैं ये बाबा साहब की देन है, हम लोगों को अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक रखना हैं। वहीं सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि कमजोर वर्गों का सहारा संविधान है हमें संविधान की रक्षा करनी है। जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि सरकार में लोगों की सरकारी नौकरियां छीनी जा रही है, निजीकरण किया जा रहा है और आरक्षण को खत्म किया जा रहा है। यह सरकार पूरी तरह असफल है। यह लोग धर्म की राजनीति करते हैं। कार्यक्रम में शामिल हुए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
बाइट- अब्दुल हफीज गांधी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, समाजवादी पार्टी।
बाइट- विक्रम यादव, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी कासगंज।
रिपोर्ट- जुम्मन कुरैशी, जिला संवाददाता, राष्ट्रीय न्यूज टुडे, कासगंज।