Breaking News

लखीमपुर खीरी-: महिला दिवस स्पेशल: मेहनत और लगन से सब कुछ संभव।

महिला सीओ महक शर्मा की सफलता की कहानी….!!!

उत्तर प्रदेश, लखीमपुर खीरी-: हरियाणा के पानीपत में उरलाना कलां गांव की रहने वाली पीपीएस अफसर महक शर्मा लखीमपुर खीरी में सीओ निघासन की जिम्मेदारी संभाल रही है, उनके पिता किसान हैं। साधारण परिवार में जन्म लेने वाली महक शर्मा ने मेहनत और लगन के जरिए पुलिस उपाधीक्षक पद प्राप्त किया। वह लखीमपुर खीरी जिले में सीओ निघासन के पद पर वर्तमान में तैनात हैं, उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

किसान की बेटी है सीओ महक शर्मा….!!!

मूल रूप से हरियाणा के पानीपत में उरलाना कलां गांव की रहने वाली पीपीएस अफसर महक शर्मा के पिता ईश्वर शर्मा खेती किसानी करते हैं। महक शर्मा ने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की है, उनकी माता गृहिणी हैं। पूरे परिवार में सिर्फ महक शर्मा ही सरकारी नौकरी कर रही हैं।

अपने बारे मे दी जानकारी…!!!

पुलिस उपाधीक्षक महक शर्मा ने बताया कि करनाल के दयाल सिंह कॉलेज से केमेस्ट्री में एमएससी की डिग्री ली। तीन बार परीक्षा देने के बाद उनका चयन पीसीएस में हुआ। उनके दो भाई हैं। उनको आगे बढ़ाने के लिए भाइयों ने उनका बहुत सहयोग किया। तीन अप्रैल 2023 को उनकी नियुक्ति हुई।

मेहनत से कोई भी मुकाम पाना असंभव नहीं…..!!!

महक शर्मा बताती हैं कि, उनको पढ़ाई के दौरान बड़ा संघर्ष करना पड़ा। दो भाई निजी जॉब करते हैं। उन्होंने कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करने से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। महिलाओं को खुद को पहचानना होगा। अच्छी शिक्षा और लक्ष्य के प्रति सच्ची लगन ही वह रास्ता है, जिससे महिलाएं भी यह साबित कर सकती हैं कि वह किसी से कम नहीं हैं।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

चन्दौली/मुगलसराय-: पुलिस अधीक्षक आगामी त्यौहारों को लेकर मुगलसराय में किया पैदल गस्त।

उत्तर प्रदेश, चन्दौली/मुगलसराय-: कोतवाली व सभी पुलिस चौकी अलीनगर थाने की फोर्स के साथ पैदल …

error: Content is protected !!