Breaking News

प्रतापगढ़-: जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई।

(उत्तरप्रदेश) प्रतापगढ़-: समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन पर जनेश्वर मिश्रा की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय व संचालन जिला उपाध्यक्ष जावेद अख्तर ने किया।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जनेश्वर मिश्र समाजवादी पार्टी के एक राजनेता थे। समाजवादी विचारधारा के प्रति उनके दृढ निष्ठा के कारणवह ‘छोटे लोहिया’ के नाम से प्रसिद्ध थे। वे कई बार लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे। उन्होने मोरारजी देसाई, चौधरी चरण सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, चन्द्रशेखर, एचडी देवगौड़ा और इंद्रकुमार गुज़राल के मंत्रिमण्डलों में भी रहे। सात बार केन्द्रीय मंत्री रहने के बाद भी उनके पास न अपनी गाड़ी थी और न ही बंगला।जनेश्वर मिश्र जी का जन्म 5 अगस्त 1933 को बलिया के शुभनथहीं गांव में हुआ था। उनके पिता रंजीत मिश्र किसान थे। बलिया में प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद 1953 में इलाहाबाद पहुंचे जो उनका कार्यक्षेत्र रहा।1978 में जनता पार्टी के टिकट से इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे और विश्वनाथ प्रताप सिंह को पराजित किया। उसी समय वह पहली बार केन्द्रीय पेट्रोलियम, रसायन एवं उर्वरक मंत्री बने। चौधरी चरण सिंह की सरकार में वह परिवहन मंत्री बने। 1984 में देवरिया के सलेमपुर संसदीय क्षेत्र से चंद्रशेखर से चुनाव हार गये। 1989 में जनता दल के टिकट पर इलाहाबाद से लडे़ और कमला बहुगुणा को हराया। इस बार संचार मंत्री बने। फिर चंद्रशेखर की सरकार में 1991 में रेलमंत्री और एचडी देवगौड़ा की सरकार में जल संसाधन तथा इंद्र कुमार गुजराल की सरकार में पेट्रोलियम मंत्री बनाये गये। 1992 से 2010 तक वह राज्यसभा के सदस्य रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अनिल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष भईयाराम पटेल, गुलफाम खान, जिला उपाध्यक्ष वासिक खान, राजकुमार यादव, अरूण पाल, जिला सचिव- सफात अहमद, विज्ञान यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनीष पाल, महिला सभा अध्यक्ष शान्ति सिंह, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, प्रदेश सचिव अधिवक्ता सभा वकार अहमद, विधानसभा अध्यक्ष शेर बहादुर यादव, विनीत यादव, लोहिया वाहिनी महासचिव अनाम अहमद, पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष इमरान खान, पिछड़ा वर्ग विधानसभा अध्यक्ष उत्तम सिंह यादव, पिछड़ा वर्ग ब्लाक अध्यक्ष विनोद यादव, विकास यादव प्रधान, राजेश यादव, विनोद यादव पूर्व प्रधान, अनिल मौर्या, अनुज विश्वकर्मा, आलोक यादव, विकास यादव, रितेश कुमार, अनुज यादव, मो.साहिल, एखलाक हुसैन, मो.जलाल, मो.फैजान, प्रदीप यादव सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट वेद प्रकाश कौशल प्रतापगढ़।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

बदायूं/सहसवान-: होली पर जमकर हुई शराब की कालाबाजारी, देसी ठेके पर ओवर रेट में बेची जा रही है…शराब।

उत्तर प्रदेश, बदायूं/सहसवान-: होली त्यौहार के चलते नगर व देहात क्षेत्र में शराब की जमकर …

error: Content is protected !!