Breaking News

सहसवान-: मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने शुक्रवार को सहसवान तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

उत्तर प्रदेश, बदायूं/सहसवान-: मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने शुक्रवार को सहसवान तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों को अभिलेखों के उचित रख-रखाव के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने तहसील कार्यालय में पहुंचकर सभी कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पत्रावलियों और अभिलेखों का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को सभी दस्तावेज और अभिलेखों के साफ सफाई और उचित रखरखाव के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने उपजिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, नायब तहसीलदार न्यायालय, रिकार्ड रुम, पूर्ति कार्यालय, का निरिक्षण करके साफ सफाई की व्यवस्था को जांचा तथा अभिलेखों की जांच करने के बाद उप जिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह,तहसीलदार शर्मानंद सहित अन्य अधिकारियों को तहसील परिसर को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय में चल रहे मुकदमों व जनता की शिकायतों को सुनकर तत्काल प्रभाव से निस्तारण करें और जो कागजात अधूरे हैं उन्हें पूरा किया जाये। राजस्व निरीक्षक व लेखपालों को ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र मे रहते हुए लोगों की समस्या को सुनकर समाधान करने हेतु निर्देशित किया।

 

डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज टुडे।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

बदायूं/सहसवान-: होली पर जमकर हुई शराब की कालाबाजारी, देसी ठेके पर ओवर रेट में बेची जा रही है…शराब।

उत्तर प्रदेश, बदायूं/सहसवान-: होली त्यौहार के चलते नगर व देहात क्षेत्र में शराब की जमकर …

error: Content is protected !!