Breaking News

सहसवान-: डी पी महाविद्यालय के पास सड़क दुर्घटना में दीवानी अदालत अमीन और अर्दली गंभीर रूप से घायल।

उत्तर प्रदेश, बदायूं/सहसवान-: डी पी महाविद्यालय के पास दीवानी अमीन अदालत की कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसमें अमीन शक्ति सिंह और अर्दली राजकुमार गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सूत्र बताते हैं कि दीवानी अमीन शक्ति सिंह बदायूं से अपनी वैगनार कार द्वारा न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन सहसवान आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार डी पी महाविद्यालय के पास पहुंची कार का अचानक स्टेरिंग जाम हो गया और कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार अमीन शक्ति सिंह और अर्दली राजकुमार गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा दिया।

डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज टुडे‌।

 

 

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

बदायूं/सहसवान-: होली पर जमकर हुई शराब की कालाबाजारी, देसी ठेके पर ओवर रेट में बेची जा रही है…शराब।

उत्तर प्रदेश, बदायूं/सहसवान-: होली त्यौहार के चलते नगर व देहात क्षेत्र में शराब की जमकर …

error: Content is protected !!