उत्तर प्रदेश, बदायूं/सहसवान-: बार एसोसिएशन सहसवान के वार्षिक चुनाव में नेम सिंह यादव एड० अध्यक्ष और संदीप कुमार सक्सेना एड० महासचिव चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए नेम सिंह यादव एड०, श्याम कुमार गुप्ता एड० और रागिव अली एड० के बीच मतदान हुआ। कुल 107 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें नेम सिंह यादव एड० को 66, श्याम कुमार गुप्ता एड० को 23 और रागिव अली एड० को 15 मत प्राप्त हुए। 43 मतों से नेम सिंह यादव एड० विजयी घोषित किए गए। महासचिव पद के लिए संदीप कुमार सक्सेना एड० और बादाम सिंह एड० के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें संदीप कुमार सक्सेना एड० को 53 और बादाम सिंह एड० को 51 मत प्राप्त हुए। संदीप कुमार सक्सेना एड० 2 मतों से विजयी घोषित किए गए। एल्डर कमेटी के चैयरमेन अनेक पाल सिंह एड० ने चुनाव परिणाम घोषित किया।
बार एसोसिएशन सहसवान की कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवेन्द्र कुमार अग्निहोत्री एड०, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार एड०, कोषाध्यक्ष मजाहिर अली एड०, सह सचिव प्रशासन अतुल सक्सेना एड०, सह सचिव पुस्तकालय अलीम एड०, वरिष्ठ सदस्य अब्दुल आसिफ एड०, रामभरोसे एड०, सरफराज अली एड०, शफी मोहम्मद एड०, कनिष्ठ सदस्य पिंकी सक्सेना एड०, उसामा अंसारी एड०, मोहम्मद फ़ीरोज़ एड० निर्विरोध चुने गए।
डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज टूडे।