Breaking News

सहसवान-: वन दरोगा की कार में सियार का शव मिलने से मचा हड़कंप, पशु प्रेमी ने वन दरोगा पर लगाया सियार तान्त्रिक को सप्लाई करने का आरोप।

उत्तर प्रदेश, बदायूं/सहसवान-: वन दरोगा की कार में सियार का शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। जिला फॉरेस्ट ऑफीसर ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की और सियार के शव का पोस्टमार्टम कराया। वन रेंजर अशोक कुमार त्यागी ने पूरे मामले को षडयंत्र बताया।

पशु प्रेमी संजीव शर्मा ने सुबह पुलिस को सूचना दी कि वन दरोगा विजय कुमार की कार में सियार का शव रखा है। वन दरोगा सियार को तान्त्रिक को सप्लाई करने जा रहा है। पुलिस ने पशु प्रेमी संजीव शर्मा के साथ वन विभाग पहुंच कर कमरे में सो रहे वन दरोगा को जगाया और बाहर खड़ी कार को खोलने को कहा गया। गाडी खोलने पर कार की डिग्गी में सियार के कई टुकड़े मिले। सियार के टुकड़े मिलते ही पशु प्रेमी वन दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर जिला फॉरेस्ट ऑफीसर भी मौके पहुंच गए। सियार का पोस्टमार्टम कराया गया। पशु प्रेमी संजीव शर्मा का आरोप है कि वन दरोगा विजय कुमार वन जीवों की तस्करी करता है। पहले भी वन दरोगा पर हिरन का मांस सप्लाई करने का आरोप लग चुका है। इस सम्बन्ध में वन रेंजर अशोक कुमार त्यागी का कहना है कि वन दरोगा विजय कुमार को एक षडयंत्र के तहत फंसाया गया है। उनका कहना कि पशु प्रेमी संजीव शर्मा को कैसे पता चला कि कार में शव रखा है। उनसे कोई और भी मिला हुआ है। जिसका नाम वह नहीं बता रहे हैं।

 

डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज टूडे।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

बदायूं/सहसवान-: होली पर जमकर हुई शराब की कालाबाजारी, देसी ठेके पर ओवर रेट में बेची जा रही है…शराब।

उत्तर प्रदेश, बदायूं/सहसवान-: होली त्यौहार के चलते नगर व देहात क्षेत्र में शराब की जमकर …

error: Content is protected !!